April 21, 2017

बाबासाहब डॉ आम्बेडकर द्वारा दिया गया मूल संदेश: शिक्षित करो, आंदोलित करो, संगठित करो..


"Educate Agitate Organise - शिक्षित करो, आंदोलित करो, संगठित करो."


दिनांक 9 मार्च, 1924 को मुंबई के दामोदर होल में शाम 4.00 बजे एक सभा का आयोजन किया गया था.. उस सभा में “बहिस्कृत हितकारिणी सभा” नाम की संस्था गठन करने का प्रस्ताव बाबासाहब डॉ आंबेडकर ने रखा और उसे मान्य किया गया था..

इसी सभा में संगठन का घोषवाक्य तय किया गया, “Educate Agitate Organise” अर्थात "शिक्षित बनाओ, आंदोलित करो (चेताओ, सावधान करो, ) और संगठित करो"..

मूलतः इस वाक्य का जो विस्तृत अर्थ सभा में तय किया गया था वह यह था की “लोगो को शिक्षित करो, उनके मन में अपनी दुर्दशा के प्रति चिढ उत्पन्न करो और उनका संगठन बनाओ”.. यहाँ पर शिक्षित करने का मतलब केवल डिग्रीधारी बनाने से नहीं है बल्की जागृत करने से है..

बाबासाहब ऐसा भी कहते थे की “जो कोम अपना इतिहास नहीं जानती वह अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर सकती”.. इसका साफ मतलब यह है की बाबासाहब चाहते थे की समाज को उनके इतिहास के बारे में जानकारी दी जाय.. वह क्या थे? और क्या बन चुके है? उसकी जानकारी दी जाय.. उन्हें उनकी दीन-हीन अवस्था के प्रति जागृत किया जाय, सावधान किया जाय.. इसके लिये कौन जिम्मेवार है? इसकी जानकारी दी जाय ताकि उनको दोस्त और दुश्मन की पहचान हो सके..

बाबासाहब का कहना यह था की अगर इस दिशा में समाज को शिक्षित किया गया तो स्वाभाविक रूप से उनके मन में अपनी दुर्दशा के प्रति चिढ उत्पन्न होगी.. जब यह चिढ उत्पन्न हो जायगी तो फिर उनका जो संगठन निर्माण करना है वह आसान हो जायेगा..

मनोविज्ञान का एक सिध्धांत है की जो लोग समदुखी (Co-Sufferer) होते है वह आसानी से एक दुसरे की मदद के लिए इकठ्ठा आ जाते है.. जब उन्हें पता चलेगा की वह सब मनुवादी व्यवस्था के शिकार है तो वह इकठ्ठा हो कर स्वाभाविक रूप से उस व्यवस्था के खिलाफ बगावत करेंगे..

यहाँ शिक्षित करने का मतलब गुलामी का एहसास कराने से भी है; इसीलिए तो बाबासाहब कहते थे की, "गुलामो को गुलामी का अहसास करा दो वह स्वयं ही विद्रोह कर उठेंगे"..

बाद के दिनों में इस घोषवाकय में कुछ फेर बदल हुआ और वह इस तरह से पहचाने जाना लगा, “Educate Organise Agitate” अर्थात “शिक्षित करो, संगठित करो और संघर्ष करो”.. यहाँ तक तो कोई समस्या नहीं थी क्यूंकि यह भी कुछ हद तक तर्कसंगत है.. 

यहाँ शिक्षित करो का वही अर्थ रहता है जो बहिस्कृत हितकारिणी सभा में तय हुआ था और जो चेताओ का नारा था वह भी इस शिक्षित करो के नारे में सम्मिलित हो जाता है..

अब जिनको शिक्षित किया गया है उनको संगठित करना आवश्यक है क्यूंकि व्यवस्था परिवर्तन का जो संघर्ष है वह कडा संघर्ष है उसमे बहुत ज्यादा सामूहिक प्रयासों की.. बाबासाहब तो कहते थे की एक दयाहीन संघर्ष की आवश्यकता है.. इसीलिए इसी क्रम में इस सूत्र को बाबासाहब के जीवन काल में ही तर्कसंगत माना गया..

मगर अनर्थ तो तब हो गया जब आज के दीनो में इस सूत्र को कुछ इस तरह से प्रचलित किया जा रहा है की “Educate Organise Agitate” अर्थात “शिक्षित बनो, संगठित बनो और संघर्ष करो”..

यहाँ पर यह जिम्मेवारी समाज पर छोड़ दी गई की आप शिक्षित बनो और यहाँ शिक्षा का जो अर्थ है वह डिग्रीधारी बनने तक सिमित रह गया.. अब तो आन्दोलन में कार्यरत समूह तो शिक्षित (डिग्रीधारी) बनते गया साथ साथ उनका अनुकरण करते हुए समाज से आये गरीब और वंचित लोग भी शिक्षित (डिग्रीधारी) बनते गए.. वे समाज का बुध्धिजीवी वर्ग बनते चला गया.. साथ साथ उपभोगवादी भी बनते गया.. कुछ हद तक वह संगठित भी हुआ मगर संघर्ष करते वक्त अपने आप को स्थापित करने के मार्गक्रमण में वह संकुचित बन गया.. क्यूँकी संघर्ष में विस्थापन अवश्यंभावी होता है; वह अब अपने हितो को स्थापित रखना चाहता है इसीलिए वह विस्थापन से कोशो दूरी बनाये रखने के लिए संघर्ष के मार्ग पर चलना नहीं चाहता..

अब वह एक ऐसा अजगर (उदितराज, आठवले, पासवान, जाधव) बन गया है की जिसे पेट भरने के लिए किसी नीतिशास्त्र की आवश्यकता नहीं.. बस उसे तो सिर्फ खाना चाहिए..

इस तरह बाबासाहब का जो व्यवस्था परिवर्तन का लक्ष्य था, जो स्वप्न था वह इसी संकुचितता की वजह से अपने गंतव्य तक पहुँचने में लड़खड़ा रहा है..

यह हालात बाबासाहब डॉ अम्बेडकर ने अपने जीते जी देख लिया था इसीलिए तो 18 मार्च 1956 को आगरा के रामलीला मैदान में कहा था की, “मुझे पढ़े लिखे लोगो ने धोखा दिया है"

यही हालात इस बात की ओर इंगित करते है कि हम बाबा को तो मानते है मगर बाबा की नहीं मानते..

क्या जरुरी है बहुजन समाज के लिए?? समानता या समरसता??

समानता और समरसता के संदर्भ में विचार.. अति महत्वपूर्ण जानकारी..

हर एक बहुजन के लिए समता और समरसता के बारे में जानना और समझना बहोत जरूरी है.. बाबासाहेब का लिखा भारतीय संविधान भी हमे समानता की प्रेरणा देता है.. किस तरह से समरसता बहुजन समाज के लिए घातक है और समानता का महत्व क्या है, ये जानकारी बहोत ही महत्वपूर्ण और जरूरी है..

निचे दिए गए फोटो में से पढ़े और जाने..







April 4, 2017

हमारा उदेश्य क्या है?



हमारा उदेश्य क्या है? यह आपको समझना चाहिए.. हमारा उदेश्य और लक्ष्य शासक वर्ग बनना है.. आप सभी याद रखे और अपने घर की दीवारों पे लिखे जिससे आप प्रतिदिन यद् रखे की जिस लक्ष्य को आपने धारण किया है वह कोई साधारण महत्त्व का नही है.. हमें शासक वर्ग के रूप में मंजूर करवाना बड़ा उदेश्य है, यदि आप समझ गए तो इसे वस्तुतः प्रभावशाली करने के लिए कितने कठिन परिश्रम करने होंगे इसका आपको अहसास होगा.. केवल शब्द या प्रस्ताव से यह नहीं होगा..


(२५ सितम्बर, १९४४ मद्रास)

April 2, 2017

शिक्षा के अभाव में ही शुद्रो-अतिशुद्रो का पतन हुआ..



राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले (जिनको बाबासाहब डॉ भीमराव आम्बेडकर ने अपना गुरु माना था) अपनी सत्यनिष्ठा, कर्तव्य-परायणता, तथा पर दुःख से दुखी हो जाने के कारण ही अपने युग के समस्त समाज सुधारको, विद्वानों, तथा संस्कृति के उपासको की अपेक्षा अधिक प्रतिष्ठित हुए..

किशानो के कष्टों को देखकर ज्योतिबा के ह्रदय में जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में बांधकर युग-युग तक पहोंचने के उदेश्य से कल्टीवेटर्स ह्वीपकोर्ड (किसानो का कोड़ा) नामक पुस्तक सन १८८३ के प्रारंभ में लिखी.. उस पुस्तक की प्रस्तावना के प्रारंभ मे ज्योतिबा ने शिक्षा के महत्त्व को समझाते हुए लिखा की,

शिक्षा के अभाव में बुद्धि का ह्रास हुआ,
बुद्धि के अभाव में नैतिकता की अवनति हुई,
नैतिकता के अभाव में प्रगति अवरुद्ध हो गई,
प्रगति के अभाव में संपत्ति लुप्त हो गई,
संपत्ति के अभाव में शुद्र मिट गए,
सारी विपत्तियों का आविर्भाव निरक्षरता से हुआ..